5 प्वॉइंट न्यूज: ओडिशा के सबसे अमीर MLA थे नब किशोर दास, जानें 5 खास बातें - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 29, 2023

5 प्वॉइंट न्यूज: ओडिशा के सबसे अमीर MLA थे नब किशोर दास, जानें 5 खास बातें

  1. नब किशोर दास कांग्रेस के उन कुछ नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने नवीन पटनायक की पार्टी से जुड़ने से पहले बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवारों के खिलाफ लगभग दो दशकों तक चुनावी लड़ाई में जीत हासिल की थी. दास 2019 में बीजद में शामिल हो गये थे.
  2. लॉ ग्रैजुएट दास अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति सक्रिय हो गए थे. वह पश्चिमी ओडिशा के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक संबलपुर में गंगाधर मेहर कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे.
  3. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) का सदस्य बनने के बाद वह नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओडिशा इकाई और ओडिशा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने. वह राजनीति के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़े और लगभग दो दशकों तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य और ओपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे.
  4. दास ने राज्य में अपना पहला चुनाव 2009 में झारसुगुड़ा से कांग्रेस के टिकट पर बीजद उम्मीदवार किशोर कुमार मोहंती को हराकर जीता था. मोहंती को हराकर वह 2014 में फिर से झारसुगुड़ा से चुने गए. हालांकि पांच साल बाद उन्होंने बीजद में शामिल होने का फैसला किया.
  5. वर्ष 2022 में दायर एक संपत्ति विवरण के अनुसार दास को पटनायक के मंत्रिमंडल के सबसे अमीर सदस्यों में से एक माना जाता है और उनके पास 34 करोड़ रुपये की संपत्ति है. दास के परिवार में पत्नी मिनाती दास और एक बेटा, एक बेटी है.(भाषा इनपुट के साथ)


from NDTV India - Latest https://ift.tt/ONHo842

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages