दिल्ली: प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक की हत्या, मृतक के रिश्तेदार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 5, 2023

दिल्ली: प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक की हत्या, मृतक के रिश्तेदार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के जमरूदपुर गांव में एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले शख्स की गला घोंटकर और जहर देकर हत्या कर दी है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें एक मृतक का रिश्तेदार है. दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी के मुताबिक 3 जनवरी को सूचना मिली कि जमरुदपुर में 42 साल के शख्स की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान 42 साल के अजय दास के तौर पर हुई. अजय के गले पर एक निशान था. 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि अजय को जहर दिया गया है और गला घोंटा गया है. इसके बाद ग्रेटर कैलाश थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया. जांच में पता चला कि अजय अपने नाम से प्लेसमेंट एजेंसी चलाते थे. वह हर महीने 60 से 70 हजार कमा लेते थे. इससे पहले वो अमर कॉलोनी कैंटीन में हेल्पिंग हैंड के तौर पर कार्यरत थे.

जांच के दौरान सभी संदिग्धों से लंबी पूछताछ की गई. टीम ने लगभग 65 सीसीटीवी की जांच की. इस दौरान 2 लोगों विक्रम और पीयूष की गतिविधि संदिग्ध पाई गई. जब पीयूष से अलग से लंबी पूछताछ की गई, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि अजय की हत्या को अपने साथी विक्रम के साथ अंजाम दिया.

पीयूष एक तकिया फैक्ट्री की एक कैंटीन में ऑफिस बॉय का काम करता था. वह 22 मार्च को दिल्ली आया था और पिछले 2 महीने से बेरोजगार है. मृतक अजय दास विक्रम के जीजा का छोटा भाई था. इसलिए वे अजय दास को जीजा जी और उनकी पत्नी सुनीता दास को दीदी कहकर बुलाते थे. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय दास जब शराब के नशे में होते थे, तो वह विक्रम और पीयूष से गाली-गलौज और मारपीट करते थे. इसलिए दोनों अजय दास से नाराज थे.

करीब 7 दिन पहले विक्रम और पीयूष दोनों ने प्लेसमेंट एजेंसी के कारोबार को संभालने और 70-80 हजार रुपये महीना कमाने के लिए अजय दास को मारने की योजना बनाई. इसके लिए विक्रम ने यूपी के गाजीपुर का दौरा किया था, जहां से उसने कीटनाशक खरीदा, ताकि उसे आसानी से मारने के लिए अजय दास के खाने-पीने में मिलाया जा सके. 

पुलिस के मुताबिक, 2-3 जनवरी की रात जब अजय दास की पत्नी अनीता लाजपत नगर में ड्यूटी पर थीं, तब रात करीब 1.30 बजे विक्रम ने अजय के मुंह पर तकिया रखा और पीयूष ने उसकी गर्दन दबा दी. इसके बाद विक्रम ने मृतक की मौत सुनिश्चित करने के लिए उसके मुंह में भी कीटनाशक डाल दिया था.

ये भी पढ़ें:-

दिल्ली में सिटी बस में कथित रूप से लड़की के सामने एक शख्स ने किया हस्तमैथुन, पकड़े जाने पर रोने लगा

कंझावला मामले में आया नया सीसीटीवी वीडियो : रोहिणी सेक्टर 1 से ऑटो में बैठकर भागे थे आरोपी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Pm3bwof

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages