राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शीला को दी श्रद्धांजलि - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 20, 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर शीला को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन के बाद देश के सभी बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी. शाम 6 बजे उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निजामुद्दीन स्थित आवास लाया गया. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके घर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया है. साथ ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है. उनका पार्थिव शरीर उनके आवास से रविवार सुबह 11.30 बजे कांग्रेस दफ्तर के लिए रवाना किया जाएगा. यहां 12.15 बजे से 1.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जाएगा, जहां 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/2JVHS7g

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages