75 साल के नेताओं को पिछली बार लोकसभा चुनाव 2014 में मंत्री नहीं बनाया गया था और इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया जा रहा है. लाल कृष्ण आडवाणी के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी इस बार पार्टी टिकट नहीं दे रही है. इतना ही नहीं उनका नाम उत्तर प्रदेश भाजपा (BJP) के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी नहीं है. भाजपा ने इस बार पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भी टिकट नहीं दिया. उनकी संसदीय सीट गांधीनगर से इस बार भाजपा राष्ट्रीय अमित शाह (Amit Shah) को उतारा गया है. बताया जा रहा है कि पार्टी के टिकट न देने के फैसले को लेकर बीजेपी के संगठन महासचिव राम लाल ने मुरली मनोहर जोशी से मुलाक़ात की. राम लाल ने मुरली मनोहर जोशी को पार्टी का फैसला बताया.
from Videos https://ift.tt/2JGfNUZ
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.
No comments:
Post a Comment