VIRAL VIDEO: डीजल चोरी के आरोप में तीन लोगों को किया निर्वस्त्र, डंडे से पीटा - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, September 7, 2018

VIRAL VIDEO: डीजल चोरी के आरोप में तीन लोगों को किया निर्वस्त्र, डंडे से पीटा

गुजरात के सुरेन्द्रनगर में कथित तौर पर एक पेट्रोलपंप पर डीजल चोरी के आरोप में तीन लोगों की अमानवीय पिटाई का मामला सामने आया है. खबरों के मुताबिक वायरल हो रहे इस मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स तीन लोगों को कपड़े उतरवाकर बुरी तरह से पीटता है. डीजल चोरी के आरोप में की गई इस तरह की पिटाई से स्पष्ट होता है कि मारने वाले शख्स को कानून-व्यवस्था का कोई डर नहीं दिखाई दे रहा है. चोरी के आरोप में पकड़े गए तीनों शख्स डंडे के हो रहे वार से बिलबिला उठते हैं, लेकिन पिटने वाले शख्स का खौफ इस कदर है कि वो उसका विरोध भी नहीं कर पा रहे हैं. मार खा रहे तीनों आदमियों के शरीर पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं है और ऊपर से डंडे की ऐसी भयानक मार कि इंसान की रूह भी कांप जाए. अब मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में मार खा रहे तीन लोग गुजरात के सुरेन्द्रनगर कृे रहने वाले है. और तीनों को एक पेट्रोल पंप पर डीजल चोरी के आरोप में पकड़ा गया है. ये किस पेट्रोल पंप की घटना है और ये लोग कौन हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में नजर आ रहे लोग कौन हैं.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2C22eeI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages