CCTV: बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर किया पैसे लूटने का प्रयास - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, September 4, 2018

CCTV: बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर किया पैसे लूटने का प्रयास

पंजाब के मोगा में नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किसान से लूटपाट का प्रयास किया. जानकारी के मुताबिक किसान जमीन के सौदे में मिले 8 लाख रूपये मोगा कस्बे के बाघापुराना स्थित एचडीएफसी बैंक से निकालकर गांव जा रहा था, तभी तीन नकाबपोश बदमाशों ने रिवाल्वर की नोक पर पैसे लूटने का प्रयास किया. खबरों के मुताबिक किसान बैंक से पैसे लेकर जैसे ही अपनी स्विफ्ट कार में बैठने लगा, तीनों नकाबपोश लुटेरों ने रिवाल्वर से धमकाकर पैसे छीनने लगे. लेकिन किसान ने लुटेरों का जमकर मुकाबला किया ओर उनको पैसे नहीं ले जाने दिया. इस दौरान बदमाशों का सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि छीनाझपटी में फेल होने के बाद लुटेरे अपनी अनोवा गाड़ी में बैठकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी समेत जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वारदात में प्रयोग होने वाली गाड़ी और नकाबपोश बदमाशों की तलाश की जा रही है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2C5DodZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages