मामूली विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, September 4, 2018

मामूली विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या

मुम्बई से सटे उल्हासनगर में एक मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. इतना ही हत्या से पहले तीनों हत्यारों ने युवक की लाठी-डंडे से पिटाई भी की. जानकारी के मुताबिक चन्द्रकान्त मोरे नाम का युवक अपने दो दोस्तों विकी और करतार सिंह के साथ उल्हासनगर के ही खेमानी इलाके में स्थित एक होटल में जा रहा था, अचानक चंदू ने देखा की तीन युवक रास्ते मे खुली जगह पर लघुशंका यानी कि पेशाब कर रहे हैं. इसके बाद चन्द्रकान्त ने उन तीनों को ऐसा करने से मना किया, तो तीनों शख्स चन्द्रकान्त से झगड़ा करने लगे. इस बीच कुछ लोगों ने बीचबचाव करके मामले को शांत करा दिया, लेकिन बात यहीं नहीं खत्म हुई बल्कि चन्द्रकान्त थोड़ी ही दूर आगे गया था कि तीनों युवक भागते हुए पीछे से आए. तीनों के हाथ में लाठी-डंडे और चाकू थे, जो कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है. तीनों मिलकर चंद्रकांत पर हमला बोल देते हैं और उसकी बुरी तरह से पिटाई करते हैं. इस मारपीट में हत्यारों ने चन्द्रकान्त पर चाकू से कई बार वार किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर सड़क पर मारा. इस बीच कई लोग वहां तमाशबीन भी बने रहे लेकिन किसी ने चंद्रकांत की मदद नहीं की और आखिरकार चन्द्रकान्त की मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर मामले की जानकारी होते ही उल्हासनगर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है.

from Latest News OMG News18 हिंदी https://ift.tt/2PdE96o

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages