President Ram Nath Kovind Will Not Present Film Awards To All, Many Winners Plan To Be Absent - सभी विजेताओं को फिल्म पुरस्कार वितरित नहीं करेंगे राष्ट्रपति, 70 से ज्यादा विजेता रहेंगे अनुपस्थित - redlinenews Latest Hindi News And English News

redlinenews Latest Hindi News And English News

India Hindi News App Brings YouThe Latest News And Videos From The Hindi. Top Breaking News Studio In India. Stay Tuned To the Latest News Stories From India and The world. Access Videos And Photos On Your Device With the Hindi Top Breaking News In India.

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 3, 2018

President Ram Nath Kovind Will Not Present Film Awards To All, Many Winners Plan To Be Absent - सभी विजेताओं को फिल्म पुरस्कार वितरित नहीं करेंगे राष्ट्रपति, 70 से ज्यादा विजेता रहेंगे अनुपस्थित

[ad_1]






न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 May 2018 03:56 PM IST





राम नाथ कोविंद



राम नाथ कोविंद
- फोटो : अमर उजाला







ख़बर सुनें






65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से पुरस्कृत होने वाले 70 से ज्यादा विजेताओं ने कथित तौर पर गुरुवार को नई दिल्ली में होने वाले समारोह से दूर रहने का फैसला किया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा सभी विजेताओं को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार वितरण करने में असमर्थता जताने के विरोध में ये फैसला लिया गया है। 


फिल्म समारोह निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक चैतन्य प्रसाद को विजेताओं ने एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि उनका कदम "बहिष्कार" नहीं, बल्कि राष्ट्रपति के फैसले पर उनकी निराशा की अभिव्यक्ति है। हालांकि, व्यक्तिगत विजेताओं ने इन शब्दों से प्रयोग से परहेज नहीं किया। 

पहले यह घोषणा की गई थी कि कोविंद 137 विजेताओं में से 11 में पुरस्कार पेश करेंगे क्योंकि पुरस्कार वितरण के स्थल विज्ञान भवन में पूरे समारोह के दौरान उपस्थित नहीं रह सकेंगे। इस घोषणा ने बाद विजेताओं के बीच काफी निराशा पैदा हो गई। बुधवार को पुरस्कार समारोह के अभ्यास स्थल पर पहुंचीं सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मसले पर अपनी बात रखी लेकिन वे पूरी तरह सफल नहीं सकीं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म निर्देशक प्रकाश ओक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "हम अपमानित महसूस कर रहे हैं। करीब 75 विजेताओं ने समारोह के बहिष्कार की धमकी दी है।" 

पुरस्कार वितरण समारोह के आखिरी वक्त में कुछ विजेताओं द्वारा विरोध के देखते हुए राष्ट्रपति भवन ने कहा है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सभी पुरस्कार समारोह में अधिकतम एक घंटे तक उपस्थित रहते हैं और यह जानकारी सूचना प्रसारण मंत्रालय को दे दी गई थी। 





[ad_2]

Source link

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages